आगरालीक्स…आगरा आ रहे व्यापारी की कार में लगी आग. जैसे ही बाहर निकला, कार बन गई आग का गोला…
आगरा में शनिवार को कुबेरपुर इनर रिंग रोड पर एक व्यापारी की कार आग का गोला बन गई. व्यापारी कार के द्वारा आगरा पर आ रहा था कि अचानक कार में से धुआं उठने लगा. व्यापारी ने साइड में कार रोकी और उसमें से जैसे ही बाहर निकला, कार तुरंत आग का गोला बन गई. आग की लपटें उठने लगीं. मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया.

ये है पूरा मामला
मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब सवा बजे का है. मोहल्ला शेखान में रहने वाले आलू व्यापारी इमरान अपनी कार से आगरा खरीददारी करने के लिए आ रहे थे. कुबेरपुर इनर रिंग रोड पर अचानक उन्होंने इंजन में से धुआं निकलता हुआ देखा. इस पर उन्होंने साइड से गाड़ी को लगाया, लेकिन इस दौरान इंजन में से आग की लपटें उठने लगीं. आलू व्यापारी तुरंत कार में से बाहर निकला. जैसे ही वह कार में से निकले, तुरंत कार आग का गोला बन गई. आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए. उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बेकाबू हो गई थीं. सूचना परी दमकल की एक गाड़ी पहुंची. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर एक तरफ का आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया. दमकल ने कार में लगी आग को बुझाया.