आगरालीक्स…आगरा की आवोहवा खराब हो रही है. आंखों में चुभ रहा धुआं. तापमान सामान्य से नीचे. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में दीपावली से पहले ही आवोहवा खतरनाक होती जा रही है. शाम के समय आंखों में धुआं से चुभ रहा है जो कि आंखों के लिए खतरनाक है. आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा हे. इधर तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. आज शनिवार को यह 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है. तापमान में दीपावली के बाद गिरावट आना शुरू हो जाएगी.