आगरालीक्स…. आगरा में होली के बाद बढ़े कोरोना के नए केस, जानें आज कितने नए केस मिले, एक्टिव केस भी बढ़े।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में बीते 24 घंटे में 2660 सैंपल लिए गए। जबकि 24 घंटे में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं, पिछले दिनों कोरोना के केस में कमी आई थी, हर रोज एक या कोई भी केस नहीं मिल रहा था। मगर, अब कोरोना के नए केस बढ़ गए हैं।

पांच नए केस, एक मरीज हुआ ठीक
कोरोना के पांच नए केस मिले हैं, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। इससे कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है।
एक्टिव केस हुए 16
आगरा में कोरोना के नए केस बढ़ने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ गए हैं। आगरा में अब एक्टिव केस 16 हैं लेकिन राहत है कि सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।