आगरालीक्स….. आगरा के नालंदा बिल्डर्स के वारंट जारी, नालंदा टावर में फ्लैट का मामला, तीन के खिलाफ वारंट जारी।

थाना सिकंदरा में संजय मुदगल ने मुकदमा दर्ज कराया था, इसमें आरोप लगाए थे कि नालंदा टावर, ककरैठा सिकंदरा में फ्लैट नंबर 608 नालंदा बिल्डर्स के राधेश्याम शर्मा, संतोष कटारा और शरद भदौरिया से खरीदा था। संजय मुदगल का आरोप है कि 18 महीने बाद भी पजेशन नहीं दिया गया, वादी के मुताबिक, विपक्षीगण ने फ्लैट अन्य व्यक्ति को विक्रय कर उसके नाम रजिस्ट्री भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोप पत्र अदालत में प्रेषित कर दिए। वादी की आपत्ति पर पुन विवेचना के बाद धोखाधड़ी की भी धारा लगाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने विपक्षियों को मुकदमे के विचारण के लिए तलब करने के आदेश दिए थे। विपक्षीगण 2019 से कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बिल्डरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं, 27 जून को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।