आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एत्मादपुर पर जाम ना लगे इसके लिए फ्लाईओवर बनेगा। बुढ़िया के ताल से आरओबी तक फ्लाईओवर बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।
आगरा फिरोजाबाद रोड पर एत्मादपुर के तहसील रोड और बरहन रोड कट पर लंबा जाम लगा रहता है। इसमें बड़ी संख्या में वाहन फंसते हैं। यहां जाम ना लगे इसके लिए एनएचएआई ने बुढ़िया के ताल से आरओबी तक फ्लाईओवर बनाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, वहां से अनुमति मिलने के बाद फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाएगा। इससे एत्मादपुर पर जाम नहीं लगेगा।