आगरालीक्स,,,Agra News: सावधान रहें, आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आईं महिला के गले से पेंडल, सोने की माला चोरी, फूटफूट कर रोने लगी महिला।
विष्णु विहार कॉलोनी, कहरई मोड की रहने वाली कुसुम पाल अपनी मां प्रेमा देवी सहित परिवार के साथ शनिवार को श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आईं थीं। मंदिर में भीड़ अधिक थी। वे सोने की चेन पहने हुईं थी जिसमें पेंडल भी था।
10 ग्राम की सोने की माला व पेंडल चोरी
श्री खाटू श्याम मंदिर में भीड़ अधिक होने पर प्रेमा देवी के गले से सोने की माला और पेंडल किसी ने चोरी कर लिया, गले से सोने की चेन चोरी होने पर वह रोने लगी। 10 ग्राम की सोने की चेन थी, पुलिस सीसीटीवी की जांच करेगी।