आगरालीक्स…आगरा में कोहरा छाने लगा है. दिन का तापमान तेजी से होने लगा कम. शीतलहर और घने कोहरे की संभावना. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में कोहरे की चादर अब छाने लगी है. आज सुबह इसका काफी असर देखने को मिला. सुबह 9 बजे तक तो कोहरे का असर देखने को मिला. इसके बाद धूप तो खिली लेकिन धूप में चमक भी कम थी और उसका तेज भी कम था. इधर ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में तेजी से कमी देखने को भी मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में कोहरा और शीतलहर चलने की संभावनाएं बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में घना कोहरा छा सकता है और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी कम हो सकता है.