आगरालीक्स…आगरा आने वाली फ्लाइटों पर कोहरे की मार. जयपुर, भोपाल और लखनऊ की फ्लाइट कैंसिल हुई
कोहरे का असर हर ओर देखा जा रहा है. एक ओर जहां ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है तो वहीं आगरा से आने जाने वाली फ्लाइटों पर भी इसका असर हो रहा है. कोहरे के कारण आज शुक्रवार को भोपाल, जयपुर और लखनऊ की फ्लाइट कैंसिल हो गई. जयपुर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन कैंसिल हुई है. वहीं ट्रेनों का बुरा हाल है. ट्रेन 10 से 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं. प्लेटफार्म पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते थके जा रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से अभी भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/01/24) 17.2
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/01/24) 11.5
Departure from Normal(oC) –