आगरालीक्स…आगरा में कनाडा से आए युवक की बहन भी कोरोना संक्रमित. निजी कंपनी में जॉब करने वाली यह युवती होम आइसोलेशन में…
आगरा में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है. 27 दिसंबर को कनाडा से आगरा आए युवक के कोरोना सक्रमित मिलने के बाद युवक की बहन भी कोरोना संक्रमित पाई गई हे. युवती गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में जॉब करती है. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद युवती को होम आइसोलेशन में है.
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कनाडा से लौटे दिल्ली गेट सिविल लाइंस निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था. इनकी 37 वर्षीय बहन भी छुट्टी में घर आई थी. 2 जनवरी को दोनों ने हरीपर्वत स्थित निजी लैब में जांच कराई जिसमें युवक कोरोना संक्रमित मिला जबकि उसकी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई. इस पर युवती के दोबारा नमूने जांच के लिए लिए जिसमें अब युवती भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. आगरा में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गई है.