आगरालीक्स…आगरा में दीपावली पर मिलावट करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू. खाद्य विभाग की सात टीमें लेंगी खोआ, दूध,पनीर, से बनी मिठाइयों के सैंपल…
दीपावली का त्योहार नजदीक है. दीपावली पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की बिक्री होती है. लेकिन समय—समय पर मिठाइयों में मिलावट होने की सूचनाएं मिलती रहती हैं. ऐसे में मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए और दीपोत्सव के त्योहारों के मद्देनजर देखते हुए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा आज से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक 490 सैंपल संकलित किए गए हैं जिसमें विभिन्न न्यायालयों में 381 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें की 150 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 18 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है.
उन्होंने बताया कि दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरों के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग द्वारा आज से चेकिंग अभियान शुरू हो गया है. यह अभियान जिलेभर में चलेगा. इसके लिए सात टीमों को लगाया गया है जो कि मिलावटखारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी. टीमों के द्वारा खोआ, दूध, पनीर से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं.