आगरालीक्स…आगरा में दीपावली पर 9 स्थानों पर मिलेगी आतिशबाजी. यहां 207 दुकानें लगाई जाएंगी. केवल इतने दिन ही होगी बिक्री. गाइडलाइन जारी….
आगरा में इस सप्ताह के खत्म होते ही दीपावली का त्येाहार है. शासन के आदेश पर आगरा में इसबार भी दीपावली पर हरित आतिशबाजी की जाएगी. आगरा में इस हरित आतिशबाजी की बिक्री के लिए 9 स्थानों का चयन किया गया है. इन्हीं 9 स्थानों पर 207 दुकानें अस्थायी रूप से लगाई जाएंगी. प्रशासन के आदेश पर केवल तीन दिनयानी 22 से 24 अक्टूबर तक ही आतिशबाजी की बिक्री हो सकेगी.
1523 लोगों ने किए आवेदन
एडीएम सिटी एके सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आगरा में केवल 9 खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी की बिक्री हो सकेगी. इन नौ स्थानों पर 207 अस्थायी दुकानें आतिशबाजी की लगेंगी. इस बार 1523 लोगों ने दुकानों के लिए आवेदन दिए हैं. इसके लिए कलक्ट्रेट में 18 अक्टूबरताके सुबह दस बजे से लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन होगा. लाइसेंस मिलने के बाद आवंदी तीन दिन यानी 22 से 24 अक्टूबर तक इन स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री कर सकेंगे.

इन नौ स्थानों पर लगेंगी इतनी आतिशबाजी की दुकानें
कोठी मीना बाजार के खाली मैदान में 72 दुकानें लगेंगी
जीआईसी ग्राउंड पर 12 दुकानों के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11—12 स्थित पार्क में 60 दुकानें लगेंगी
बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल के खाली मैदान पर 3 दुकानें
सदर क्षेत्र के कंपनी गार्डन के खाली मैदान पर 12 दुकानें
सदर के शक्ति नगर के खाली मैदान में 10 दुकानें
सिकंदरा क्षेत्र में तालाब किनारे 10 दुकानों पर आतिशबाजी मिलेगी
आवास विकास कॉलेनी के सेक्टर 15 में 20 दुकानें
न्यू आगरा में अबुउलाह दरगाह के खाली मैदान में 10 दुकानें
ये हैं गाइडलाइन
दुकान का साइज 10 बाई 10 फुट रखना होगा
दुकानों के बीच की दूरी कम से कम 10 फीट होगी
अग्निशमन विभाग से आवंटी को खुद ही एनओसी लेनी होगी
किसी भी दुकान में आतिशबाजी की निर्धाथ्रत मात्रा से अधिक बिक्री नहीं होगी
दुकान में कम से कम दो दो बाल्टी पानी व रेत से भरी रखनी होगी
आवेदन केवल सूचीबद्ध अनुमन्य ब्रांड ही बेचेगा