आगरालीक्स…ताजमहल पर विदेशी ग्रुप ने डांस कर बनाया वीडियो. रॉयल गेट पर किया ग्रुप डांस. अब वीडियो हो रहा वायरल…
आगरा में ताजमहल पर विदेशी ग्रुप के डांस का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो ताज के रॉयल गेट का है. बताया जाता है कि मंगलवार को विदेशी पर्यटकों का एक ग्रुप ताजमहल पहुंचा. यहां रॉयल गेट पर पहुंचकर सभी ने ग्रुप डांस किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह डांस खुद डीओटी गाइड ने विदेशी पर्यटकों से कराया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोक के बावजूद बनती हैं रील्स
ताजहल पर ईयर फोन, चार्जर सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकते हैं. कुछ भी लिखा हुआ बैनर पोस्टर भी बैन हैं. किसी तरह के लोगों के साथ फोटो नहीं खिंचवा सकते और ताज के अंदर विज्ञापन भी नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा डांस और पेंटिंग करने पर भी प्रतिबंध है. वीडियो कैमरा ले जाने पर भी रोक है लेकिन लोग यहां पर रील्स बना रहे हैं. इसके चक्कर में कई बार नियम भी टूटे हैं जिन पर एक्शन भी लिया गया है.