आगरालीक्स …Agra News Video: आगरा में यमुना में चार बच्चे डूबे, एक बच्चा और एक बच्ची को लोगों ने बचा दिया, गोताखोरों की मदद से दो की तलाश जारी। ( Agra News: Four children drown in Yamuna, Two rescue, Video#Agra)
आगरा के रुनकता में यमुना किनारे पर गांव सपेरा है। गांव के शिशुपाल का 11 साल का बेटा सुरजीत, प्रेम सिंह का 10 साल का बेटा अरुण, राकेश की नौ साल की बेटी वर्षा और पप्पू का आठ साल का बेटा सोनू यमुना के किनारे बकरी लेकर गए थे। चारों बच्चे यमुना में नहाने लगे।
नहाते नहाते यमुना में अंदर चले गए
बच्चे पहले किनारे पर नहा रहे थे, वहां पानी कम था तो अंदर चले गए। यमुना में अंदर जाने से चारों बच्चे डूबने लगे, उन्होंने शोर मचा दिया। बच्चों को डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी।
वर्षा और सोनू को बाहर निकाल लिया
स्थानीय लोगों ने यमुना में डूब रही वर्षा और सोनू को बाहर निकाल लिया लेकिन सुरजीत और अरुण का पता नहीं चला। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स पहुंच गया, स्टीमर और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।