आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी लेने गए लोग दबे, दो की मौत, मिट्टी से बाहर निकालने के लिए चल रहा रेस्क्यू आपरेशन। ( Agra News : Two died after land slide of water pipe line, Video)
आगरा के फतेहपुर सीरकी क्षेत्र में चंबल परियोजना के तहत राजस्थान और यूपी की सीमा पर 10 फीट गहरी पाइप लाइन खोदी जा रही है। रविवार को फतेहपुर सीकरी के गांव दौलतपुर के एक दर्जन लोग पाइप लाइन खोदाई में निकली पीली मिट्टी को लेने के लिए गए थे, 10 फीट गहरे गड्ढे के अंदर घुसकर उसके नीचे से महिला, पुरुष और बच्चे पीली मिट्टी निकाल रहे थे।
मिट्टी की ढाय गिरने से दबे
इसी दौरान मिट्टी की ढाय गिर गई, इसमें एक दर्जन महिला पुरुष और बच्चे फंस गए, चीख पुकार मचने पर बड़ी संख्या में गांव से लोग आ गए और बचाव कार्य में लग गए।
लोगों ने मिट्टी हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया, बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
हादसे में दो की मौत
मिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया, हादसे में विमला देवी और अनमोल की मौत हो गई। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।