Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Four Matches in Agra Doctors Challengers trophy#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Four Matches in Agra Doctors Challengers trophy#Agra

286

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में डॉक्टर्स चैलेंजर्स ट्रॉफी में हुए इंटर सिटी क्रिकेट मैच। आगरा के साथ ही दिल्ली, जयपुर, मेरठ और लखनऊ की टीम के बीच कैप्टन अनेक सिंह और अंबती बाई लोधी मैदान में मैच खेले गए। आगरा एसेज, मेरठ ग्लेडिएटर्स, लखनऊ जार्जियंस और जयपुर की जैन ईएनटी की टीम ने जीत दर्ज की। ( Agra News: Four Matches in Agra Doctors Challengers trophy#Agra )


आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मैन आफ द मैच, फाइटर आफ द मैच और एक्सट्राओडनरी प्लेयर का अवार्ड दिया।डॉ. राजीव पचौरी डॉ. संदीप फौजदार डॉ. आलोक मित्तल डॉ. वीपी सिंह डॉ. आशीष जौहरी डॉ. श्रेयांक गोयल डॉ. शिव शर्मा डॉ. अभिषेक चौहान डॉ. अंकित मिश्रा डॉ. संजय यादव डॉ. अंशु मित्तल अंशु यादव होंडो मौजूद रहे। अम्पायर अतुल सोलंकी वकार अहमद गौरव शुक्ला संदीप असोम पाल जबकि कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने भूमिका अदा की।
पहला मैच
कैप्टन अनेक सिंह क्रिकेट मैदान में आगरा एसेज और दिल्ली की टीम मेडिको स्मैशर्स के बीच मैच खेला गया। मेडिको स्मैशर्स ने पहले गेंदबाजी की और आगरा एसेज के डॉ. मुनिन भटट और डॉ. दीप ने 40 40 रन बनाए की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोलकर 159 रन बनाए। डॉ. रोहित शर्मा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिको स्मैशर्स टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई, सबसे ज्यादा 29 रन विकेटकीपर अच्युत राम ने बनाए और नोट आउट रहे। डॉ. गौरव ने पांच विकेट लिए। मैन आफ द मैच आगरा एसेज के कैप्टन डॉ. गौरव, फाइटर आफ द मैच रोहित शर्मा और एक्सट्राआडिनरी अच्युत राम रहे।
दूसरा मैच
अबंती बाई लोधी स्टेडियम में दूसरा मैच आगरा मैवेरिक्स और मेरठ ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया। मेरठ ग्लेडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और आगरा मैवेरिक्स को 17 ओवर और एक गेंद पर आल आउट कर दिया। डॉ. प्रखर गुप्ता के 28 रन की बदौलत टीम 118 रन बना सकी। डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. सत्यम ने तीन तीन विकेट लिए। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ग्लेडिएटर्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही, डॉ. अंकित वर्मा के 62 रन से दो विकेट खोलकर 12 वें ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच डॉ. सौरभ अग्रवाल, फाइटर आफ द मैच डॉ. प्रखर गुप्ता और एक्सट्राओडनरी डॉ. अंकित वर्मा रहे।


तीसरा मैच
अबंती बाई लोधी क्रिकेट मैदान में तीसरा मैच मथुरा वार्डलॉर्ड्स और लखनऊ की जार्जियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद जॉर्जियंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मथुरा वार्डलॉर्ड्स की टीम ने डॉ. दुष्यंत वैष्णव के 83 रनों की बदौलत आठ विकेट खोकर 20 ओवर में 180 रन बनाए। डॉ. शिवेंद्र सिंह और डॉ. अहसान ने तीन तीन विकेट लिए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोर्जियंस की टीम के डॉ. अपूर्व के पांच छक्के और आठ चौके के साथ 91 रन की बदौलत 18 वें ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच डॉ. अपूर्व, फाइटर आफ द मैच डॉ. दुष्यंत वैष्णव और एक्सट्राओडनरी डॉ. शिवेंद्र रहे।
चौथा मैच
कैप्टन अनेक सिंह क्रिकेट मैदान में चौथा मैच आगरा की कैप्टन इलेवन और जयपुर की जैन ईएनटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कैप्टन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। डॉ. भानू गूजर के नोट आउट 50 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाए। डॉ. संदीप भुका ने चार विकेट लिए। 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैन ईएनटी की टीम के सल्लामी बल्लेबाजों ने मैच एक तरफा कर दिया। डॉ. आशीष सैनी के नोट आउट 74 रन से 14 वें ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच डॉ. संदीप भुक्का, फाइटर आफ द मैच डॉ. भानु और एक्सट्राओडनरी डॉ.आशीष सेनी रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman climb over third floor of hotel in Tajganj

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature rises in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 19th June 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 19 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अमेरिका व...

बिगलीक्स

Agra Live News: Man have relation with sister in law killed 22 year old elder brother in Sultanpura Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में शादी के बाद देवर को दिल दे...

error: Content is protected !!