आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज से 11 साल का लड़का तो नगला पदी से 22 साल की युवती सहित 8 नये कोरोना मरीज मिले. जानिए अब आगरा में कुल कितने कोरोना मरीज

आगरा में 23 मार्च को कोरोना का केस मिला था इसके बाद से लगातार नए केस मिल रहे हैं। शनिवार को भी आगरा में केारोना के 8 नए और मामले मिले हैं। इन मामलों में नगला पदी, शाहगंज सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के कोरोना मरीज हैं. शाहगंज से जहां 11 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है तो वहीं नगला पदी से 22 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार इन पर निगरानी रखी जा रही है।
206 मिल चुके हैं कोरोना के केस
आगरा में कोरोना के केस 30 दिन में 206 तक पहुंच गए हैं। इसमें से दो मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। कोरोना के अन्य मरीज घर पर ही इलाज लेकर ठीक हो गए।