Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Four more arrests in Agra’s BAMS copy replacement case…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Four more arrests in Agra’s BAMS copy replacement case…#agranews

301

आगरालीक्स…आगरा के बीएएमएस कॉपी बदलने के केस में चार और गिरफ्तारी. इनमें तीन विवि से जुड़े कर्मचारी. कई अहम जानकारियां आई सामने…

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के बहुचर्चित बीएएमएस कॉपी फेरबदल के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें से तीन विवि से जुड़े कर्मचारी बताए गए हैं, जबकि एक आरोपी कॉपी बदलने के दूसरे गैंग का सरगना है. अभी तक यह बात सामने आ रही थी कि कॉपी बदलने के इस प्रकरण में छात्र नेता राहुल पाराशर ही मुख्य सरगना है लेकिन अब धीरे—धीरे सामने आ रहा है कि इसमें कई गैंग काम कर रहे थे. बता दें कि अब तक इस मामले में आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक ने कोर्ट में सरेंडर किया था.

छात्र नेता राहुल से मिली कई जानकारी
एसपी सिटी के अनुसार बीएएमएस और एमबीबीएस कॉपी प्रकरण में छात्र नेता राहुल पाराशर से कस्टडी में की गई पूछताछ से कई अहम जानकारियां मिलीं. इसके अलावा कई और लोगों के नाम भी सामने आए जिसमें विवि से जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी के आधार पर चार को अरेस्ट किया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम
शिवकुमार दिवाकर
भीकम सिंह
उमेश
शैलेंद्र

इसमें शिव कुमार दिवाकर का भी गैंग है. वह भी कॉपी बदलने का काम कर रहा था. ये राहुल पाराशर के साथ भी इस काम को अंजाम दे रहा था. शिवकुमार के अलावा पकड़े गए तीनों अन्य आरोपी विवि के कर्मचारी हैं. भीकम सिंह जहां छलेसर कैंपस स्थित एजेंसी का कर्मचारी है तो वहीं उमेश विवि के मूल्याकंन केंद्र का कर्मचारी है. शैलेंद्र विवि के फार्मेसी विभाग का कर्मचारी है. भीकम को कॉपी बदलने में रोल पाया गया तो वहीं उमेश की भी कॉपी बदलने में भूमिका मिली है. शैलेंद्र कॉपी बदलने वाले गैंग को ब्लैंक कॉपी उपलब्ध करवाता था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!