आगरालीक्स… Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक और आवासीय संस्थानों में जुलाई 2025 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होगा,
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में शनिवार को बैठक हुई। कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2025 26 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी, चार वर्षीय पाठ्यक्रम में मेजर और माइनर विषयों का भी चयन करना होगा। कालेजों के प्राचार्यों को बताया गया कि पोर्टल के पाठ्यक्रमों को वर्तमान में संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों के साथ क्रियान्वयन हेतु माइनर विषयों के स्थान पर उन विषयों के क्रेडिट के अनुसार चुन सकते हैं। इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई।