आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 13 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन मुक्त कराने के लिए चला बुल्डोजर, कमरे और दुकानें की ध्वस्त। ( Agra News : Gram Sabha Land worth Rs 13 crore free, Shops & Room demolish#Agra )
आगरा के शास्त्रीपुरम में डीपीएस के पास ग्राम सभा की 4540 वर्गमीटर जमीन थ, इस पर सुशील गोयल पुत्र दुलीचन्द निवासी मुहम्मदपुर तहसील व जिला आगरा का कब्जा था, ग्राम सभा की भूमि पर अनाधिकार रूप से किये गये कब्जे के मामले में सुशील गोयल की अपील निरस्त की गयी थी।
बुलडोजर से निर्माण किया ध्वस्त
तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अबिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विशेष प्रयास करते हुये ग्राम सभा की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल कर मुक्त करा दिया गया है। इस जमीन की बाजार की कीमत 13,62,00,000 रुपये (तेरह करोड़ बासठ लाख) है। ग्राम सभा की उपरोक्त भूमि सम्पत्ति को ग्राम प्रधान के माध्यम से सुपुर्दगी में दे दिया गया है। टीम में शुभ्रा अवस्थी नायब तहसीलदार, रजनीश रन्धावा नायब तहसीलदार एवं आदर्श गौड राजस्व निरीक्षक बिचपुरी व फिरोजपाल सिंह, सुरजन सिंह, सतवन्त सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, टीकम सिंह, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
अपील निरस्त होने के बाद कार्रवाई
न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आगरा मण्डल, आगरा वाद संख्या 108/2025 सुशील गोयल बनाम् ग्राम सभा आदि अन्तर्गत धारा-67(5) अधिनियम उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के कम में पारित आदेश 25 फरवरी के द्वारा मौजा मुहम्मदपुर तहसील व जिला आगरा के गाटा संख्या 209 के रकवा 4540 वर्गमी० (प्राइमरी स्कूल की भूमि) व गाटा संख्या 279 के रकवा 300 वर्गमी० (खेल का मैदान) भूमि पर सुशील गोयल पुत्र दुलीचन्द निवासी मुहम्मदपुर तहसील व जिला आगरा का ग्राम सभा की भूमि पर अनाधिकार रूप से किये गये कब्जे के मामले में अपील निरस्त की गयी। न्यायालय तहसीलदार सदर आगरा द्वारा पारित आदेश