आगरालीक्स…आगरा में हरियाली तीज पर महिलाओं ने सजाई मेहंदी की खूबसूरत रंगत
हरियाली तीज के अवसर पर बंसुली विला वेलफेयर सोसाइटी, शास्त्रीपुरम में महिलाओं द्वारा मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। मेहंदी रचाने के साथ महिलाओं ने हरियाली तीज के पारंपरिक उल्लास को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन सजाए गए और तीज के पर्व की खुशियां साझा की गईं। आयोजन ने सोसाइटी में आपसी मेलजोल और सौहार्द का वातावरण बनाया। इस अवसर पर चंचल अग्रवाल, ज्योति सिंह, शिवांगी गुप्ता, दीप्ति पाल, अनामिका शर्मा, हेमलता सिंह आदि महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।