आगरालीक्स..Agra News आगरा में फ्री डायलिसिस के लिए आयुष्मान मित्र की मदद ली जाए, ई पे बाउचर से फ्री अल्ट्रासाउंड कराए जाएं । ( Agra News : Free dialysis for Aayushman beneficeries in Agra #Agra )
आगरा में तीन दिन तक निरीक्षण के बाद एनएचएम की सीआरएम टीम ने सुझाव दिए हैं। टीम ने सुझाव दिया गया कि डायलिसिस के रोगियों को आयुष्मान मित्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड में दी गई निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ दिलाया जाए, जिससे आमजन को डायलिसिस में होने वाले अनावश्यक व्यय से बचाया जा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अल्ट्रासाउण्ड आदि के बाहर परीक्षण हेतु ई-पे बाउचर की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की जा रही है, जिसका होर्डिंग, पम्प्लेट तथा समाचार पत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए, जिससे आमजन को जानकारी मिले और वह योजना का लाभ उठा सकें।
डेथ आडिट कराया जाए
मेटर्ननिटी डेथ की समीक्षा सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा की जाती है। यदि चिकित्सक के साथ साथ प्रोयोडिक चिकित्सक तथा एनेस्थीसिया चिकित्सक को सम्मिलित करते हुए मृत्यु के कारणों की जांच की जाए तो कारणों का संज्ञान लेते हुए आने वाले समय में सुधार की अत्यधिक सम्भावनायें हैं। साथ ही आशाओं तथा एएनएम को इस हेतु प्रशिक्षित भी किया जाए, ताकि वह बेहतर करने में सहायक सिद्ध हों।