आगरालीक्स…आगरा में विश्व हाइपरटेंशन डे पर फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प. 250 लोगों का हुआ चेकअप
आज विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर एनएमओ द्वारा सेन्ट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी, आगरा पर जनजागृति हेतु चर्चा एवं निशुल्क परीक्षण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजक डा. भूपेन्द्र चाहर (सचिव, एनएमओ) ऩे नियमित रक्त चाप परीक्षण एवं दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव द्वारा रक्तचाप के नियंत्रण पर जोर दिया। प्रोफेसर दिनेश राठौर, मनोचिकित्सक (संगठन सचिव, एनएमओ) द्वारा उच्च रक्तचाप के निदान हेतु मानसिक तनाव प्रबंधन की.तकनीकी से अवगत कराया।

इस स्वास्थ्य शिविर में डा. पवन गुप्ता (राष्ट्रीय सलाहकार, एनएमओ) डा. प्रीति भारद्वाज (सचिव, महिला प्रकोष्ठ एनएमओ) आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा लोगों को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक करने हेतु शिविर में लाभार्थियों को संबोधित किया । स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया। डा. निखिल शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ स्वास्थ्य शिविर का समापन हुआ।