आगरालीक्स…आगरा में हार्ट और डायबिटीज मरीज फ्री में करा सकेंगे अपना चेकअप. जांच व दवाएं भी होंगी फ्री. 29 जनवरी को लग रहा यहां हृदय व डायबिटीज महाशिविर
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा 22वां निशुल्क हृदय व डायबिटीज जांच एवं निदान महाशिविर का आयोजन डॉ. अरविन्द जैन के नेतृत्व में 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जा रहा है। इस वर्ष वरद बल्लभ गणपति मंदिर छलेसर (बेस्ट प्राइस के सामने) आगरा-फिरोजाबाद रोड पर आयोजित होने जा रहे शिविर में निशुल्क परीक्षण के साथ जांच व दवाओं का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविन्द जैन, क्लब के अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने बताया कि शिविर में हृदय व डायबिटीज के साथ दंत, नेत्र रोगों का परीक्षण भी शहर के वरिष्ठ चिकित्सक करेंगे। क्योंकि डायबिटीज के सर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है। मरीजों को सिर्फ शुगर को नियंत्रित करना ही जरूरी नहीं बल्कि उसके कारण होनी जटिलताओं को भी ध्यान रखना जरूरी है। क्लब के अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने अधिक से अधिक मरीजों को निशुल्क शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया। मरीज अपने पुराने परचे व पहले से कराई जांच की रिपोर्ट साथ लेकर पहुंचे। मरीजों की परीक्षण डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. वर्तुल गुप्ता, डॉ. कौष्तुभ साने, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. तपिश साहू, डॉ. शुभम जैन, डॉ. वैभव गर्ग आदि द्वारा किया जाएगा।

ये जांचें निशुल्क होंगी
मधुमेह जांच, ईसीजी, न्यूरोपैथी (हाथ पैर की सुन्नता की जांच), बीएमआई, दवाओं का वितरण, गुर्दा रोग की माइक्रोएल्बुमिन जांच, इकोकार्डियोग्राफी (150 रुपए) आदि
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए बाग फरजाना 4/18डी डॉ. अरविन्द जैन, मंडी सईद खां, घटिया पर डॉ. शुभम जैन क्लीनिक, ओपी होण्डा शोरूम, एक्सप्रेस-वे के पास खंदौली, बरद बल्लभ गणपति मंदिर छलेसर पर मरीज सम्पर्क कर सकते हैं।