आगरालीक्स …Agra News: बच्चों के 5 साल तक सात टीके लगाए जाते हैं, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री वैक्सीन उपलब्ध हैं। ( Agra News: Free Vaccination of Child up to 5 year age in Health Center#Agra )
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल को 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सुविधा उपलब्ध है। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जनपद में कुल 90.1 प्रतिशत बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह देखने में आ रहा था, कार्य दिवसों में विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं आदि में कार्य करने वाले लोग समय से अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पा रहे थे, ऐसे में सभी लोगों के बच्चे प्रतिरक्षित हो सके इसके लिए रविवार के दिन भी टीकाकारण की सुविधा उपलब्ध हैं ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, जे.एस.आई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना शहरी क्षेत्र में आयोजित सत्रों पर शत प्रतिशत टीकाकरण करने में सहयोग कर रहे है साथ ही यूनिसेफ की टीम द्वारा टीकाकरण कराने से इनकार करने वाले (वैक्सीन अवॉइडेंस बिहैवियर) मना करने वाले परिवारों में सहयोग किया जा रहा है ।
नियमित टीकाकरण के लाभ-
- बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव
- गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तैयारी
- समाज में बीमारियों को फैलने से रोकथाम
- टीकाकरण के लिए हमारी जिम्मेदारी:
- गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें
- टीकाकरण केंद्रों पर जाने में मदद करें
- समाज में टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं