आगरालीक्स…आगरा में दिवाली के लिए तैयार हो रहे स्पेशल गिफ्ट हैम्पर. मिठाइयां या मेवे ही नहीं, ये गिफ्ट पैक भी इस बार लोगों को रही सबसे ज्यादा पसंद.
आगरा के मार्केट्स में दिवाली का उत्साह जबर्दस्त है. एक ओर त्योहार के लिए जहां जमकर खरीदारी की जा रही है तो वहीं दिवाली पर अपनों को गिफ्ट देने के लिए गिफ्ट पैक भी तैयार किए जा रहे हैं. दिवाली खुशियों का त्योहार है और यह त्योहार खुशियां आपस में बांटकर मनाई जाती है. हमारी परंपरा में गिफ्ट देने का भी प्रचलन है. आफिस कर्मचारी हों या फिर वर्कर्स, अपना कोई खास हो या फिर दोस्त या रिश्तेदार, गिफ्ट देना शुभ माना जाता है.

आगरा में भी इस समय ढेरों गिफ्ट पैक किए जा रहे हैं. मिठाइयों और मेवों के उपहारों के साथ इस बार कुकीज के गिफ्ट भी लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं. आगरा के संजय प्लेस, आजाद पेट्रोल पंप के पास खुले Frontier Biscuits के न्यू शोरूम में दिवाली पर खास तरह के गिफ्ट हैंपर तैयार किए जा रहे हैं. इस समय तेजी से इनकी प्रीबुकिंग चल रही है. एक सही कीमत में यहां गिफ्ट पैक तैयार किए जा रहे हैं जो कि लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं. Frontier के इस शोरूम में लोगों को बिस्किट के अलावा टेस्टी नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, स्नैक्स, पास्ता आदि के पैक भी साथ में मिल रहे हैं. यह पैक एक पूरी फैमिली के लिए टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ है..


