आगरालीक्स ….आगरा में एफएसडीए की टीम का छापा, 3.69 करोड़ का वनस्पित घी और रिफाइंड सीज, 14 सैंपल लिए गए।
एफएसडीए की टीम को रिफाइंड और वनस्पित घी की डिपो अडानी विल्मर प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर, छलेसर की शिकायत मिली थी। जिला अधिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, टीम ने अडानी विल्मर प्राइवेट लिमिटेड के डिपो पर छापा मारा। टीम को डिपो में सुपरवाइजर महेश कुमार मिला, उनसे लाइसें दिखाने के लिए कहा गया तो कानूनी सलाहकार से फोन पर बात कराई।

डिपो का नहीं था लाइसेंस
टीम ने फोन पर कंपनी के कानूनी सलाहकार से बात की, उनसे पूछा कि डिपो का लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस नहीं है। इसके बाद टीम ने डिपो में रखे रिफाइंड और वनस्पति घी को सीज कर दिया, 14 सैंपल भी लिए गए हैं।
3.69 करोड़ का रिफाइंड और वनस्पति घी सीज
टीम ने डिपो से फाच्र्यून, मास्टर सैफ, राग, विलशॉट ब्रांड के ब्राउन नेट आयल, वेजिटेबल आयल, पामोलिन, रिफाइंड सोयाबीन आयल और वनस्पति घी सहित 3.69 करोड़ की सामग्री सीज की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए खाद्य आयुक्त से अनुमति मांगी गई है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण सिंह, अवधेश पाराशर, पारुल सिंह, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।