आगरालीक्स …आगरा के सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।छात्र तनाव में हैं, जो पढ़ा है उसे भूल रहे हैं तो आगरा के मनोविज्ञान केंद्र की हेल्प डेस्क पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च और सीबीएसई की टर्म टू की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है। इसके लिए तैयारी चल रही है। इसके साथ ही दो साल से कोरोना काल में आनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंतित है। कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें लग रहा है कि उन्होंने जो पढ़ा था उसे भूल गए हैं। नींद नहीं आ रही है, इसी तरह की कई समस्याएं हो रही हैं।
हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
इसके लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में हेल्प डेस्क बनाई गई है। 14 मार्च से हेल्प डेस्क के नंबर 9528528175 और 9897008880 पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक परामर्श ले सकते हैं।