आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी में सड़ी—गली सब्जियां बेच रहे थे आढ़ती. एफएसडीए की टीम ने 15 किग्रा मिर्च, 60 किग्रा पत्ता गोभी, करेला 15 किग्रा., परवल 10 किग्रा, चुकंदर 10 किग्रा कराया नष्ट…
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों के प्रसार के दृष्टिगत रखते हुए आम जन को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु व्यापक कार्यवाही की गयी.आज शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। महेंद्र श्रीवास्तव के आदेशानुसार जनपद के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बाईपुर स्थित सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया. मौके पर सड़े-गले सब्जियां पायीं गयी जिसमें 15 किग्रा मिर्च, 60 किग्रा. पत्ता गोभी, करेला 15 किग्रा., परवल 10 किग्रा, चुकंदर 10 किग्रा नष्ट करायी गयी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि फल एवं सब्जियां का नियमानुसार उचित रख-रखाव करते हुए विक्रय हेतु प्रदर्शित करें.