आगरालीक्स… आगरा में छात्रा से इंटाग्राम पर की दोस्ती, खुद को बताया कारोबारी, मिलने के लिए बुलाकर छात्रा से किया रेप, अरेस्ट।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा की एक साल पहले इंटाग्राम पर बंदायू के रहने वाले महेंद्र उर्फ रोहित से दोस्ती हुई, उसने खुद को कारोबारी बताया और छात्रा से बातें करने लगा। छात्रा से मिलने के लिए कहने लगा, लेकिन छात्रा तैयार नहीं हुई। महेंद्र ने छात्रा से उसके स्कूल से लेकर परिवार के बारे में जानकारी जुटा ली।
16 सितंबर को मिलने के लिए छात्रा को बुलाया
16 सितंबर को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली, महेंद्र को छात्रा ने फोन किया। उससे पूछा कि वह कहां है उसे छात्रा ने बताया कि स्कूल जा रही है। महेंद्र ने कहा कि वह भी आगरा में है और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। वह छात्रा के पास आ गया और उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि महेंद्र ने छात्रा के साथ रेप किया। वहीं, जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद छात्रा घर आ गई।
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी महेंद्र को 22 सितंबर को अरेस्ट कर लिया उसे जेल भेज दिया। छात्रा के बयान दर्ज कराए गए। एसीपी लोहामंडी सर्किल दीक्षा सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज हो गए हैं जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।