आगरालीक्स…आगरा में प्रेमी से शादी करने के बाद सीधे एसएसपी के पास पहुंची प्रेमिका..जानें क्या है मामला
आगरा में एक प्रेमिका प्रेमी के साथ शादी करने के बाद सीधे एसएसपी आगरा के समक्ष पेश होने चली गई. उसने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया और प्रेम विवाह को रजिस्टर्ड कराया. प्रेमिका ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है.

ये है पूरा मामला
मामला मधुनगर की रहने वाली एक युवती का है. युवती अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी. इस संबंध में प्रेमिका की मां की तहरीर पर थाना सदर पुलिस ने प्रेमी और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था. पुलिस युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही थी लेकिन सोमवार को अचानक युवती एसएसपी आगरा के समक्ष पेश होने आ गई. उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है और प्रेम विवाह को रजिस्टर्ड कराया है. इस प्रकरण में थाना सदर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्रेमिका का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और बयान दर्ज किए जाएंगे.