Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Girlfriend reached police station with child three hours before marriage…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Girlfriend reached police station with child three hours before marriage…#agranews

366

आगरालीक्स…आगरा में दूल्हे के घोड़ी चढ़ने से तीन घंटे पहले बच्चा गोदी में लेकर थाने पहुंच गई प्रेमिका. बोली दूल्हा मेरा पति और ये बच्चा उसका….दुल्हन करती रह गई इंतजार, नहीं आई बारात…

आगरा में एक अजब मामला सामने आया है. शादी के तीन घंटे पहले दूल्हे की प्रेमिका बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुंच गई. थाने पहुंचकर युवती ने कहा कि वह दूल्हा बने युवक की पत्नी है और यह बच्चा उसका है. बारात निकलने से पहले दूल्हा सहित दूल्हे के घरवालों को थाने बुला लिया गया. वहीं लड़की पक्ष को जब पता चला कि अब बारात नहीं आने वाली है तो उन्होंने भी दूल्हा बने युवक के खिलाफ तहरीर दी है.

जानिए क्या है मामला
मामला थाना ताजगंज का है. यहां से एक बारात बुधवार शाम को दयालबाग जानी थी. दयालबाग के रिसॉर्ट में दुल्हन पक्ष की ओर से सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी और बारात का इंतजार किया जा रहा था. इधर ताजगंज क्षेत्र में दूल्हा बना युवक भी घोड़ी पर बैठने जा रहा था कि अचानक ताजगंज पुलिस का फोन उसके पास पहुंच गया. दूल्हा और दूल्हे के घरवाले वहां पहुंचे तो थाने में एक युवती थी जिसके हाथ में एक बच्चा था. युवती का कहना है कि मैं इसकी पत्नी हूं और ये बच्चा इसी का है. युवती ने बताया कि दूल्हा बना युवक उसके साथ दिल्ली में लिवइन में रहता था और हमने मंदिर में शादी की है और ये बच्चा इसी का है.

बारात लेकर नहीं आ रहे, दूल्हा थाने में हे
इधर मामले को लेकर दूल्हे के पिता ने दयालबाग में दुल्हन पक्ष को फोन किया कि बारात लेकर नहीं आ रहे हैं, दूल्हा थाने में है और यह कहकर फोन कट कर दिया. इस फोन ने दुल्हन पक्ष में हड़कंप मचा दिया. आनन फानन में कुछ लोग ताजगंज थाने पहुंचे तो वहां एक युवती और उसके साथ बच्चे को देख मामला समझते देर नहीं लगी. हंगामा होते देख लड़की वाले देर रात लौट आए और शादी टूट गई.

दोनेां तरफ से तहरीर दी
प्रेमिका ने अपनी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. वहीं दुल्हन पक्ष की ओर से भी शादी में 25 लाख रुपये से अधिक का खर्च किया जा चुका था. उन्होंने भी आज अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!