Saturday , 20 June 2026
Home आगरा Agra News: Global Taj International Film Festival started in Agra. 10 films will be shown in 3 days. Know which movie was shown first today…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Global Taj International Film Festival started in Agra. 10 films will be shown in 3 days. Know which movie was shown first today…#agranews

202

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल. 3 दिनों में 10 फिल्में दिखाई जाएंगी. जानिए आज पहली फिल्म कौन सी दिखाई गई

ग्लैमर लाइव फीस और आईटीएचएम डॉ. बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त बैनर तले आज से प्रारंभ हुए 3 दिवसीय ग्लोबल ​ताज ​इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 के पहले दिन की शुरुआत आज सुबह जेपी सभागार खंदारी कैंपस में मां सरस्वती, गणपति एवं दादा साहेब फाल्के के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके हुई। माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने वाले अतिथियों मे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कुलपति प्रो. आशुरानी, पूरन डावर अध्यक्ष एफमेक, अमित सिंह आईओएफएस हज़रतपुर ऑर्डनेन्स, प्रो लवकुश मिश्रा डीन फॉरेन स्टूडेंट्स अफेयर्स एन्ड आलू। एलुमिनी, मिस मरीन बोर्गो, फ्रांस एक्ट्रेस, श्री पी एल शर्मा चेयरमैन बुलंद हाउसिंग, एडवोकेट अनिल वर्मा पूर्व अध्यक्ष चैम्बर, रंजीत सामा(सदस्य संगीत नाटक अकादमी यू पी)फेस्टिवल पैट्रन, सूरज तिवारी फेस्टिवल डायरेक्टर आदि रहे।

इस से पहले सत्र में फिल्ममेकर, डेलिगेट्स आदि ने रजिस्ट्रेशन कर अपना अपना शेड्यूल एवं आई कार्ड्स प्राप्त किए। मंचाशीन अतिथियों का माल,पटका एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। फेस्टिवल पैट्रन रंजीत सामा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को शहर के नए उद्योग की ज़रूरत बताया, वहीं फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी नें ये भरोसा जताया कि फेस्टिवल के माध्यम से आगरा में कई शूटिंग बढ़ रहीं हैं जिस से लोगों को काम मिल रहा है और भी मिलेगा, साथ ही यहाँ फेस्टिवल के माध्यम से नए लोगों के आने से आगे भी बहुत लोगों को काम मिलेगा।

प्रोफ. आशु रानी ने अपने विचार में कहा कि इस इंडस्ट्री को सही तरह से  शिक्षा से जोड़ने की ज़रूरत है, जिस से हमे अच्छी कहानियां देखने एवं सुनने को मिलेंगीं, मुम्बई की तरह यहाँ भी स्टूडियोज बनें, लैब्स बने, और एक एसोसिएशन भी जिस से कोई गलत राह न बने कोई बेवकूफ ना बना सके। पूरन डावर ने कहा कि ये एक ऐसे कला की साधना की इंडस्ट्री है जो सही तरीकों से काम करने पर एक पहचान तो बनाती ही है, साथ ही आर्थिक रूप से भी ताकत देती है और रोजगार देती है। फ्रांस से आई मरीन बोर्गो ने इंडिया में लोकेशन को सुखद बताया पर यहाँ अनुमति आदि को बड़ा दर्दभरा बताया। अमित सिंह ने बताया कि इस तरह के फेस्टिवल ऐसे छोटे शहरों में एक आवाज़ का काम करते हैं और लोगों को किसी न किसी माध्यम से काम दिलाते हैं और एक बड़ा माध्यम बनते हैं लोगों को काम देने दिलाने का।

ऐसे ही पी एल शर्मा ने कहा कि इंडिया फ़िल्म का बहुत बड़ा मार्केट है यहां असीम संभावनाएं हैं। प्रोफ. लवकुश मिश्र ने बताया कि ट्रेवल ,टूरिज्म फ़िल्म आदि सब आपस मे जुड़ीं हुईं इंडस्ट्री हैं, इनको एक मानकर और बनाकर काम करने से ये सभी एक तरह की इंडस्ट्री के रूप मे आकर एक बड़ा काम कर रही है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों से शहर का मान बढ़ता है, और निस्चित ही एक नई इंडस्ट्री का विकास होता है। उदघाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कालिंदी डांस एन्ड म्यूजिक अकादमी के कलाकारों ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुति से अपने आप दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 

ओपनिंग फ़िल्म
अब बारी थी बृज भाषा पर बनी फिल्म ” बासन”की, गांव की पृष्ठभूमि और प्रथाओं पर बनी ये फ़िल्म कमाल है, जिसको मध्य प्रदेश के जितंक गुर्जर ने बनाया है। फ़िल्म को देश दुनियां में भारी सफलता भी मिल रही है।स्क्रीनिंग के दौरान फ़िल्म की टीम भी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!