आगरालीक्स…दिल्ली की हवा हुई जहरीली. पांचवीं तक के स्कूल रहे बंद. अधिकतर इलाकों में AQI 400 के पार…आगरा में भी लगातार बढ़ रहा AQI. जानें लेटेस्ट अपडेट
सर्दियों के आगमन के साथ ही शहरों की आवोहवा खराब होने लगी है. देश की राजधानी दिल्ली में तो स्थिति अभी से हद से बाहर जाने लगी है. हाल ये है कि आज इंडिया गेट, अक्षरधाम, रोहितणी, आनंद विहार सहित 13 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 400 के ऊपर जर्द किया गया. AQI 300 से ऊपर की रेंज बेहद खतरनाक कैटेगरी में मानी जाती है. दिल्ली की आप सरकार ने पांचवीं क्लास तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज और कल के लिए बंद करने का आदेश दे दिया. वहीं अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. निखिल मोदी ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है.
आगरा में भी एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है. आज शुक्रवार शाम को सात बजे शहर के चार इलाकों में एक्यूआई 150 से ऊपर दर्ज किया गया. शास्त्रीपुरम में 161, आवास विकास में 155, संजय प्लेस में 154 और शाहजहां गार्डन में 151 एक्यूआई दर्ज किया गया. इनके अलावा रोहता में 140 और मनोहरपुर में 120 एक्यूआई रहा.