आगरालीक्स…आगरा में पति और सास को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला प्रेमी के साथ गायब. 2.5 लाख कैश और पांच लाख के जेवरात और प्रॉपर्टी के कागज भी साथ ले गई…मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना ट्रांस यमुना में महिला ने अपने पति और सास को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर घर से रात को ढाई लाख रुपये के जेवरात और पांच लाख रुपये के जेवरात सहित प्रॉपर्टी के कागज भी साथ ले गई. महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है. पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई जिसके आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. ट्रांसयमुना में रहने वाले एक युवक ने कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था. आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही उससे नफरत करती थी. वह पहले घर छोड़कर अनिल सिंह नाम के युवक के साथ चली गई. कुछ दिन बाद वापस लौटी और लिखित में शपथ पत्र दिया कि अब वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगी लेकिन 9 मई को पत्नी ने उसे और उसकी मां को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए. इसके बाद पत्नी नकदी और जेवरात के साथ मकान के दस्तावेज भी साथ लेकर अनिल के साथ ची गई. उउनके पास सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी है. पुलिस जांच में जुटी है.