आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतों आज एक हजार रुपये से ज्यादा की कमी। खरीदारी और निवेश का बेहतर मौका। ज्वैलरी के रेट भी कम। जानिये कीमत।
52 हजार रुपये को पार गई थी सोने की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को इस सप्ताह में तेज कमी दर्ज की गई है। वायदा बाजार में सोना दोपहर को 51,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा था, जबकि दो दिन पूर्व सोमवार को सोने की कीमत 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम को पार कर 52,114 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई थी।
चांदी भी नरम, 57 हजार रुपये के पास पहुंची
चांदी की कीमतों में भी आज तेज गिरावट का रुख रहा। वायदा बाजार में चांदी 57,224 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। सोमवार को दोपहर चांदी 58,435 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इसमें भी एक हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई है।
ज्वैलरी के छह जुलाई के रेट
फाइन गोल्ड 999 5158 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5034 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4591 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4178 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3327 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।