आगरालीक्स:…अच्छी खबर, आगरा में यमुना उतरने लगी है, जलस्तर धीरे—धीरे कम होने लगा है. जानिए जिला प्रशासन ने बाढ़ का ताजा अपडेट किया जारी. जानें कैसे हैं हालात
पिछले तीन दिन से यमुना का रौद्र रूप आगरा में देखने को मिल रहा है. यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा था. यमुना ने पहले अलर्ट के निशान को पार किया और फिर खतरे के निशान को पार कर गई. हाई फ्लड लेवल की ओर यमुना का जलस्तर जाने लगा था और 1978 में आई बाढ़ के हालात जैसे दिखना शुरू हो गए थे आगरा में यमुना में बाढ़ से 30 कॉलोनी में पानी पहुंच गया, बेलनगंज बाजार के रास्ते पर पानी भर गया. यमुना किनारा मार्ग पर पानी भर गया था. बल्केश्वर, जीवनीमंडी, दयालबाग, सिकंदरा क्षेत्र में बाढ़ से कॉलोनियों में पानी भर गया था. मंगलवार रात से यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है. अब धीरे धीरे पानी उतरने लगा है. मगर, अभी भी कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी यमुना का पानी भरा हुआ है. लेकिन बुधवार को राहत की खबर ये है कि अब यमुना का जलस्तर धीरे—धीरे ही सही कम होने लगा है.कम होने लगा यमुना का जलस्तर
आगरा में अब यमुना का जलस्तर कम होने लगा है, मंगलवार रात को यमुना का जलस्तर 501.42 फीट तक पहुंच गया था यह बुधवार सुबह 10 बजे 501.03 फीट पर दर्ज किया गया. इसके बाद दोपहर दो बजे का अपडेट जारी किया गया तो यमुना का जलस्तर 500.9 फीट आ गया. शाम चार बजे भी राहत की खबर आई और यमुना का जलस्तर 500.82 मीटर दर्ज किया गया.
यमुना का जलस्तर 501.03 फीट 152.715 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आज 10 सितंबर को दोपहर दो बजे यमुना का जलस्तर
यमुना का जलस्तर 500.9 फीट 152.680 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आज 10 सितंबर को शाम चार बजे यमुना का जलस्तर
यमुना का जलस्तर 500.8 फीट 152.650 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर