आगरालीक्स…आगरा में भगवान महावीर के जयकारों और ढोल नगाड़ों संग धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले 450 श्रद्धालु…
आगरा। ढोल नगाड़ों पर झूमते नाचते श्रद्धालू। मुख पर भगवान महावीर के जयकारे। आज शाम पांच बजे करीब ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा था। शहर के 450 श्रद्धालु आज गुजरात में जैन समाज के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा पर भक्ति भाव के साथ रवाना हा। सात दिवसीय यात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल थे।यात्रा के सूत्रधार रोबिन जैन ने ईदगाह स्टेशन पर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। ढोल नगाड़ों से भक्तों का स्वागत हुआ तो सभी मिलकर भक्ति भाव के साथ झूमने नाचने लगे। धार्मित यात्रा सर्वप्रथम जूनागढ़, फिर जैन समाज के सिद्ध क्षेत्र गिरनार,, सोमनाथ, सोनगढ़, पालीतान में दर्शन कर पुनः सात दिन उपरान्त 16 सितम्बर को आगरा वापसी करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोबिन जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, दिशेन अग्रवाल, पं. ऋषभ जैन शास्त्री, दिलीप जैन, प्रिंस जैन, सोनम जैन, पद्मा जैन, पायल जैन, मनीषा जैन आदि यात्रा में शामिल थे।