आगरालीक्स…आगरा में गूगल मैप से पता कर सकते हैं, कौन सा रास्ता बंद है और कहां से है रूट डायवर्जन. 30 रास्तों में सभी वाहनों की है एंट्री.
आगरा में इस समय ऐतिहासिक शिव परिक्रमा लग रही है. शहर की सड़कों पर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारें सुनाई दे रहे हैं. इनकी गूंज शहर के हर कोने में सुनाई दे रही है. ऐतिहासिक शिव परिक्रमा को लेकर आगरा शहर में 30 से अधिक रास्ते बंद हैं. यानी इन रासतों पर किसी भी प्रकार के वाहन की एंट्री नहीं है. बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात हैं और किसी भी वाहन को नहीं जाने दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इन रास्तों पर जाने से बचना चाहते हैं और रूट डायवर्जन देखना चाहते हैं तो आपको गूगल मैप पर पूरी डिटेल्स मिल जाएगी.

आगरा की यातायात पुलिस द्वारा इस बार लोगों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया गया है. यातायात पुलिस द्वारा शहर के डायवर्जन और सभी नो एंट्रीज की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध कराई गई है. वाहन चालक गूगल मैप के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं कि किन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री है और कौन सा रास्ता कहां से बंद हैं. इसके अलावा किस रास्तें से वाहनों को निकाला जा रहा है. यह सब गूगल मैप पर पता कर सकते हैं.