Friday , 7 February 2025
Home आगरा Agra News: Grand Aarti of Mother Yamuna took place at the ancient Kailash temple ghat of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Grand Aarti of Mother Yamuna took place at the ancient Kailash temple ghat of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हुई मां यमुना की भव्य आरती. यमुना साधक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने की यमुना शुद्धिकरण व पर्यावरण संरक्षण की अपील..

आगरा के प्राचीन कैलाश घाट पर हर बार की तरह आज भी मां यमुना की आरती के दौरान अलौकिक छटा देखने को मिली. मंदिर महंत गौरव गिरी गोस्वामी, सागर गोस्वामी, निखिल गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मां यमुना की भव्य आरती कराई. हर सोमवार को यमुना घाट पर होने वाली आरती कल कल करती हुई मां यमुना मैया के बीच धार में भक्तों के द्वारा की गई.

इस मौके पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष यमुना साधक डॉ मदन मोहन शर्मा ने आरती करने वाले मुख्य अतिथि श्री बांके बिहारी मंदिर सेवायत मृदुल सारस्वत, अंतरराष्ट्रीय योगा प्रशिक्षक करन जीत कौर, समाजसेवी दीप उपाध्याय, भूपेंद्र सारस्वत, मनोज शर्मा को मां यमुना साधक सम्मान से सम्मानित किया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। माँ यमुना आरती मे मां यमुना की जय जयकार करते हुए आरती की।

इस मौके पर सभी यमुना साधकों को मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी, डॉ मदन मोहन शर्मा ने मां यमुना के शुद्धिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रमुख रूप सागर गिरी,नकुल सारस्वत,विधायक शर्मा,विशेष गोस्वामी, सौरभ गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: 501 women took out grand Kalash Yatra for Bhagwat Katha in Defense Estate Phase 1 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डिफेंस एस्टेट फेस 1 में निकाली गई 501 महिलाओं ने...

आगरा

Agra News: B.Tech student missing since a week in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीटेक छात्र एक सप्ताह से लापता. पुलिस खाली हाथ. कॉलेज...

आगरा

Agra Weather: Cold winds are sending shivers through Agra. Melting cold at night and in the morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाएं छुड़ा रही कंपकंपी. रात को और सुबह के...

आगरा

Agra News: Cold storage owners in Agra increased the rates per bag. farmers worried…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने प्रति बोरी रेट बढ़ाए. किसान परेशान…कलक्ट्रेट...