Monday , 20 April 2026
Home साहित्य Agra News: The poetry seminar of the literary organization ‘Charvana’ left everyone emotional…#agranews
साहित्य

Agra News: The poetry seminar of the literary organization ‘Charvana’ left everyone emotional…#agranews

206

आगरालीक्स…गा गीत अनोखा, बन जोगी, लेकर हाथों में इकतारा..साहित्यिक संस्था ‘चर्वणा’ की काव्य-गोष्ठी ने किया भाव-विभोर

साहित्यिक संस्था “चर्वणा” के तत्त्वावधान में एक भावपूर्ण काव्यगोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ के सुलभ बिहार गैलाना रोड स्थित निवास ‘काव्य धाम’ पर किया गया। वरिष्ठ कवि शलभ भारती ने अध्यक्षीय काव्य-पाठ करते हुए जीवन में कुछ इस तरह आगे बढ़ने का संदेश दिया.. “मन का सागर-मंथन करले, पीले फिर तीक्ष्ण गरल खारा। बन जा, विषपायी नीलकण्ठ, हँस कर जीवन जी ले सारा। अन्त में मिलेगा अमृत-घट, निर्मल-निर्मल, प्यारा-प्यारा। गा गीत अनोखा, बन जोगी, लेकर हाथों में इकतारा।”

मुख्य अतिथि विद्वान् साहित्यकार डॉ. आरएस तिवारी ‘शिखरेश’ की इन पंक्तियों ने सबका दिल छू लिया- “यदि सच में, मैं सागर हूँ तो/ पी लो तुम सारा जल मेरा/ फिर नहीं रहेगा कुछ भी मेरा-तेरा/ प्यास तुम्हारी बुझ जाएगी/मर्यादा मेरी रह जाएगी..” कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सर्वशक्तिमान को कुछ इस तरह नमन किया कि सब वाह वाह कर उठे – “पर्वत घाटी या जंगल में। बहते निर्झर की कल-कल में। छिप-छिपकर तू ही मुसकाता। ग्रह-नक्षत्रों की हलचल में..”

वरिष्ठ गीतकार परमानंद शर्मा ने जीवन के असल दर्शन को यूँ रेखांकित किया- “सुख-दुख, जीवन-मरण, लगा है धूप-छाँव का फेरा। जितने दिन जैसी कट जाए, उठ जायेगा डेरा। इक दिन गाड़ी हाँक चलेगी इस जग से बंजारिन..” संजय गुप्त ने बुराइयों का खात्मा करने के लिए भगवान कृष्ण को पुकारा- ” कंसत्व छा रहा समाज में, चीर हरण हो रहे दिन रात। दुराचारियों का संहार करने, फिर से आ जाओ नंदलाल..”

वरिष्ठ कवि रामेंद्र शर्मा ‘रवि’, कुमार ललित, प्रकाश गुप्ता ‘बेबाक’, हास्य कवि डॉ.अलकेश सिंह, डॉ. संजीव चौहान ‘शारिक’, डॉ. उदयवीर सिंह (मथुरा) ने भी अपनी उत्कृष्ट कविताओं का सरस काव्यपाठ किया। गोष्ठी का रुचि पूर्ण संचालन प्रकाश गुप्ता ‘बेबाक’ ने किया। ममता वशिष्ठ ने व्यवस्थाएँ सँभालीं। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

साहित्य

Agra News: Senior litterateur Sheelendra Kumar Vashisht received the Sahitya Shiromani Award in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य...

साहित्य

Agra News: ‘Tara’s World’ inculcates the feeling of self-confidence and self-security in children in simple language…#agranews

आगरालीक्स…बच्चों को सरल भाषा में आत्मविश्वास व आत्मसुरक्षा की भावना जगाती है...

साहित्य

Agra Local News: Braj Dhara Literature Festival to be held in Agra on February 10-11…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 10-11 फरवरी को होगा ब्रज धरा साहित्य उत्सव. पद्मश्री बलवंत...

साहित्य

Agra News: 18 talents were honored at the 43rd anniversary of Sahitya Sangam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साहित्य संगम का 43वां वार्षिकोत्सव पर 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को...

error: Content is protected !!