आगरालीक्स…आगरा में चित्रकला प्रतिययोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट. 1.21 लाख से अधिक के पुरस्कार बांटे…
श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन, आगरा के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह नगर के न्यू राजा मंडी स्थित सीमा भी भवन में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को कुल एक लाख रुपये से अधिक की राशि के 22 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. आर. एस. पारीक ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सृजनात्मक विकास को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं और संस्था इस आयोजन हेतु बधाई की पात्र है।समारोह का शुभारंभ संस्थापक ट्रस्टी एल. डी. अग्रवाल, मुख्य अतिथि डॉ. पारीक तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. पी. मंगल, डॉ. एम. सी. गुप्ता, राम चरण मित्तल, डॉ. जे. के. पाठक एवं श्री के. के. पालीवाल द्वारा संस्था के प्रेरणा स्रोत श्री रामचंद्र अग्रवाल के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। एल. डी. अग्रवाल, आलोक एवं आदित्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि गोविंद अग्रवाल ने संस्था का परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह संस्था शिक्षा, पोषण एवं समाज के समग्र विकास के लिए समर्पित है।
प्रतियोगिता का विवरणप्रतियोगिता की अध्यक्ष प्रो. सरोज भार्गव एवं डिप्टी चेयरमैन प्रो. साधना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता “कुंभ एवं हार्मनी” विषय पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में प्रो. रागिनी राय, डॉ. मधुकर एवं डॉ. अर्जुन कुमार सिंह सम्मिलित रहे।
स्नातक स्तर पर विजेता:
प्रथम पुरस्कार: राहुल वाल्मीकि (ललित कला संस्थान)
द्वितीय पुरस्कार: मयंक (ललित कला संस्थान), शुभी सहगल (दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट), सुनैना वर्मा (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
तृतीय पुरस्कार: अंशिका गर्ग (ललित कला संस्थान), चैतन्या कर्दम (बी. डी. जैन कन्या महाविद्यालय)
सांत्वना पुरस्कार: आलोक व गौरव चौहान (आगरा कॉलेज), ऋषिका कपूर (दयालबाग), कृष्णा वर्मा एवं अनिकेत वर्मा (ललित कला संस्थान)
विशिष्ट पुरस्कार: साक्षी प्रेमी
स्नातकोत्तर स्तर पर विजेता:
प्रथम पुरस्कार: काजल खेर (ललित कला संस्थान) – ₹15,000
द्वितीय पुरस्कार: निशा (ललित कला संस्थान), आयुषी (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
तृतीय पुरस्कार: रिया सिंह (आगरा कॉलेज), वैशाली सिंह (ललित कला संस्थान)
सांत्वना पुरस्कार: लोकेंद्र (ललित कला संस्थान), शिफा एवं जया शिवहरे (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय), विक्रम एवं रचना (आगरा कॉलेज)
सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पुरस्कार दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को प्रदान किया गया, जबकि रनर-अप कॉलेज का सम्मान बी. डी. जैन कॉलेज, आगरा को मिला।
सेवा रत्न सम्मान
समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु नगर के प्रख्यात समाजसेवी श्री डवी सरीन को प्रथम श्री राम वेलफेयर फाउंडेशन सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें शाल ओढ़ाकर यह सम्मान पद्मश्री डॉ. आर. एस. पारीक ने प्रदान किया। श्री डवी सरीन का परिचय डॉ. आर. पी. मंगल ने कराया।