आगरालीक्स…. आगरा के एक बड़े स्कूल ग्रुप के संचालक की कार अनियंत्रित होकर राहगीरों पर चढ़ी, दो घायल।
आगरा के एक बड़े ग्रुप स्कूल ग्रुप के संचालक सफेद रंग की कार से शनिवार को सिकंदरा की तरफ से अरतौनी की तरफ जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र पुलिया के पास कार रोक कर एक राहगीर से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी, राहगीर पर माचिस नहीं थी। स्कूल संचालक ने कार आगे बढ़ाई, कार अनियंत्रित होकर आगे खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी, गाड़ी में लोग बैठ रहे थे दो लोगों को चोट लग गई।
कार के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जबकि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल संचालक गाड़ी से नीचे उतरे और लोगों से अभद्रता की, पुलिस उन्हें थाने ले आई, मेडिकल कराया गया है। थारा सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।