आगरालीक्स ….आगरा में प्रेरणा और गायत्री बिल्डर के फ्लैटों की नीलामी कल से होगी, इन दोरों पर रेरा का बकाया है, जानें पूरी खबर।
आगरा में रेरा के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति कुर्क का बकाया वसूलने के लिए नीलामी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत पांच फरवरी से नीलामी शुरू हो रही है। नीलाम अधिकारी तहसीलदार रजनीश वाजपेयी के अनुसार, मैसर्स गायत्री डेवलपवेल के चेयरमैन हरिओम दीक्षित की मनहर गार्डन कॉलोनी सिकंदरा के फ्लैट संख्या 331 और 438 की नीलामी होगी, इसमें फ्लैट संख्या 331 की कीमत 11.63 लाख रुपये है जबकि फ्लैट 438 की कीमत 14.74 लाख रुपये है, इनकी नीलामी पांच फरवरी को सुबह 11.30 बजे से तहसील सभागार में होगी।
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के फ्लैटों की नीलामी छह फरवरी से
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन जितेंद्र कुमार मंगला की मंगलम आधार कॉलोनी बाईंपुर में फ्लैट संख्या 409 कीमत 19.95 लाख रुपये, फ्लैट संख्या 903 कीमत 20 लाख रुपये की नीलामी छह फरवरी को दो बजे से तहसीली सदर में होगी। फ्लैट संख्या 711, फ्लैट संख्या 1109 की नीलामी आठ फरवरी को सुबह 11.30 बजे से होगी और फ्लैट संख्या 810, 1007 की नीलामी नौ फरवरी को सुबह 11.30 बजे से होगी।