Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: GRP arrested three gang members with fake notes of 1.5 lakh…#mathuranews
टॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: GRP arrested three gang members with fake notes of 1.5 lakh…#mathuranews

116

आगरालीक्स…कहीं आपके पास तो नहीं नकली नोट..डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ जीआरपी ने पकड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य. पूरे देश में फैला है नेटवर्क…

आगरा रीजन की मथुरा जीआरपी ने जाली नोट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है. जीआरपी ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपये के जाली नोट सहित नोट छापने का पेपर भी बरामद किया है. इस गैंग का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुंआ है और गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है. पकड़े गए आरोपियों में दो राजस्थान के तो एक बिहार का है. ये लोग आनलाइन सिक्योरिटी पेपर मंगाकर जाली नोट बनाते थे. इस गिरोह में एक कोच अटेंडर भी है जो कि इनकी मदद करता था.

पकड़े गए आरोपियों के नाम
कलीमुल्ला काजी निवासी संवाई माधोपुर राजस्थान
मोहम्मद तकीम उर्फ तकी निवासी कोटा, राजस्थान
धर्मेंद्र निवासी कटिहार,​ बिहार

जीारपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक के अनुसार आरोपी कलीमुल्ला टैक्सी ड्राइवर है. उसके अनुसार इस गैंग का मास्टरमाइंड या कहें कि सरगना पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला सनाउल है. उसी के कहने पर कलीमुल्ला इस गैंग में शामिल हुआ. सनाउल और उसके साथी पूरे देश में जाली नोट चलाने का धंधा करते हैं और इनका नोटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. कलीमुल्ला ने अपने साथ अपने भांजे मोहम्मद तकीम को भी इस गैंग में शामिल कर लिया. तकीम सिविल इंजीनियर है. सनाउल ने इनको एक कंपनी का नाम और नंबर देकर इन्हें आनलाइन नकली नोट छापने के लिए सिक्योरिटी पेपर मंगाकर वाराणसी में ​गिरोह के सदस्य रौनक उर्फ मुकेश को जाली नोट देने के लिए कहा. कलीमुल्ला ईकॉमर्स साइट अलीबाबा के माध्यम से कंपनी से आनलाइन सिक्योरिटी पेपर मंगाकर रौनक से जाली नोट लेकर आता था.

ट्रेन में सफर के दौरान पकड़े न जाएं इसके लिए इनकी मुलाकात कोच अटेंडर धर्मेंद्र से हुई. वह भी इस गैंग के काम में शामिल हो गया. धर्मेंद्र सिक्योरिटी पेपर व जाली नोटों को एसी कोच के कम्पार्टमेंट में रख देता था जिससे कि कोई शक नहीं करता था. शुक्रवार को तीनों आरोपी रौनक से जाली नोट लेकर आ रहे थे. मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने मथुरा जंक्शन पर तीनों को अरेस्ट कर लिया. जिस सिक्योरिटी पेपर को बरामद किया गया है उसमें हरे रंग की सिक्योरिटी ग्रिड लगी है जिसमे ंभारत व आरबीआई लिखा है. वाटर मार्क में गांधी जी की तस्वीर भी है. पुलिस अब इस गैंग में शामिल अन्य लोगों सनाउल, मुस्तफा, जियाउल (तीनों मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले) व वाराणसी का रहने वाला रौनक की तलाश कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!