आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर गुम हुई तीन साल की बच्ची चंद्रमणि. परेशान परिजनों ने दी सूचना. जीआरपी सिपाहियों ने बच्ची को ढूंढ निकाला…
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन में गुम हुए बच्चों को परिजनों से मिलाये जाने के क्रम में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया जा रहा है. इसी के तहत आगरा कैण्ट पर एक गुम हुई तीन साल की बच्ची को तलाश कर उसको परिजनों के सुपुर्द किया.
ये है पूरा मामला
बिहार के रहने वाले अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद ने रेलवे स्टेशन आगरा कैंट के प्लेटफार्म नं एक पर फोर्टरेस चैकिग डयूटी में कार्यरत कर्मचारीगण हैड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिह व कांस्टेबल योगेश कुमार को सूचना दी कि उनकी तीन साल की बच्ची चन्द्रमणी खेलते हुए अपने परिवार वालों से बिछड़ गई है, काफी समय ढूढने के बाद भी नही मिली. इस पर तत्परता दिखाते दोनों सिपाहियों ने ने बच्ची को तलाश किया एवम सकुशल ढूंढकर परिवार वालों को सुपुर्द किया. बच्ची के मिल जाने से परिवारीजन बहुत खुश थे.