आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता. पहले दिन इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी. कई वर्गों में हुई प्रतियोगिता
आगरा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ सजल गुप्ता (उपाध्यक्ष) एवं आरके कपूर (संयुक्त सचिव) द्वारा किया गया। जिला टेबल टेनिस की सचिव डॉ अलका शर्मा के अनुसार दो दिवसीय जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर 9 बालक वर्ग में ध्रुव कुशवाह प्रथम, माधव अग्रवाल द्वितीय तथा नैतिक महेश्वरी एवं किशिव मित्तल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 9 बालिका वर्ग में आन्या जैन प्रथम, इनाया द्वितीय, निहारिका मित्तल और निशिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

महिल वर्ग में श्रेया अग्रवाल प्रथम, सुहानी अग्रवाल द्वितीय तथा परी सिंह एवं पूर्वी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में हार्दिक पालीवाल ने श्री सारस्वत को 3-1 से तथा दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मौलिक चतुर्वेदी ने शिविन् सरब्होय को 3-0 से हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया। बाकी के शेष मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण शुक्रवार शाम तीन बजे होगा।
मुख्य निर्णायक की भूमिका हिमांशु अग्रवाल ने और निर्णायक विशाल कनौजिया, जुनैद सलीम रहे। इस अवसर पर सौरव पोद्दार, दीपक शर्मा, चेताली शर्मा, सुदर्शन प्रभाकर, मिहिर मुद्ग़ल, सौरभ, गौरव, विशाल सेहरा आदि उपस्थित रहे।