Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Guidelines issued regarding Ganesh immersion and Baravafat in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Guidelines issued regarding Ganesh immersion and Baravafat in Agra…#agranews

143

आगरालीक्स…आगरा में गणेश विसर्जन और बारावफात को लेकर गाइडलाइंस जारी. डीएम ने गैर परम्परागत जुलूस को अनुमति न देने के दिए आदेश…

आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों बारावफात व गणेश चतुर्थी व गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से सभी उपस्थित गणमान्य जनों व मौलवी, धर्मगुरुओं को अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सभी संबंधित थानों में पीस कमेटी की बैठक संपन्न की गई है तथा जुलूस हेतु रूट का चयन किया जा चुका है। बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बारावफात के त्योहार पर जुलूस निकाले जाते हैं तथा रोशनी की जाती है, उन्होंने पेयजल, विद्युत, साफ सफाई, प्रतिबंधित जानवरों को बाड़ों में बंद कराया जाना सुनिश्चित करने जैसी मागों को रखा, जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सड़क, पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि हेतु एक बार फिर समीक्षा कर कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि जनपद आगरा सुलहकुल की परंपरा का तथा शांतिप्रिय जनपद है। यहां पर समस्त पर्व व कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होते है। आगामी त्योहारों को शांति एंव सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों को बताया कि आगामी बारावफात का पर्व परांपरागत तरीके से ही मनाया जाये। कोई भी नयी प्रथा न प्रचलित की जाए।पर्व के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुये पाया जायेगा, तो विधिक कार्यवाही की जायेगी। कहा कि अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने का कार्य करते है। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दिया जाये । उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर दण्डात्मक कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पीस कमेटी को दायित्व देते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें समाज के युवाओं को संदेश देने कि वह बहकावे में आकर,अफवाह, जोश व उत्साह में कोई ऐसा काम न करें जो विधि विरुद्ध हो। उन्होंने सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की बात कही।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने कहा कि जुलूस के साथ आयोजकों द्वारा वालेटियर्स भी लगाये जाएं,वालेटियर्सों को यह जिम्मेदारी दी जाए कि कार्यक्रम आरम्भ से लेकर समापन तक जुलूस के साथ रहें, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की स्वयं कानून हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है,पर्व के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुये पाया जायेगा, तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी,अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दिया जाये तथा तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचित करें। बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनुप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, मौलवी, पीस कमेटी के सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!