आगरालीक्स…आगरा के अनुभव निधि आश्रम में हुई भजन संध्या. गुनगुनाती जिंदगी की ललिता करमचंदानी और रश्मि त्रिपाठी ने कई दिव्य और अलौकिक भजनेां का किया गायन..श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
गनगुनाती जिंदगी ने उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में एक अलौकिक भजन संध्या का आयोजन किया. अनुभव निधि आश्रम आगरा शहर से कुछ दूर एक शांत और सुरम में स्थान पर स्थित है जहां पर देश से देश के अलग-अलग भागों से आए हुए लोगों के लिए निशुल्क रहन-सहन खान पान के सुविधा उपलब्ध है. गुनगुनाती जिंदगी द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हरि सेवा सत्संग समिति की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल एवं जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने मां शारदे के पूजन से की। इसके बाद कई दिव्य एवं अलौकिक भजनों का गायन शुरू हुआ ।गुनगुनाती जिंदगी की संस्थापक ललिता करमचंदानी द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष डॉ रश्मि त्रिपाठी ने भी अपने मधुर भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ आशीष त्रिपाठी ने चलो भाई राम भरोसे सुनकर पूरा पंडाल राममय कर दिया। वीणा छाबड़ा, संगीता अग्रवाल एवं अनुराग किशोर ने भी कई सुंदर भजन सुनाए। इस बीच गुनगुनाती जिंदगी की तरफ से आश्रम में पौधारोपण किया गया। आगरा के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक अप्रतिम ऊंचाई प्रदान की।
इनमें प्रमुख रूप से हिमानी चतुर्वेदी, महेश धाकड़, पवन अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय रितु गोयल शालिनी अग्रवाल कुमुद पांडे अखिलेश पांडे,वीणा कौशिक, पारुल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह,जय श्री मोटवानी आदि। जप करते हुए कहां केइस तरह के धार्मिक आयोजन शहर में अलग-अलग स्थान पर होने चाहिए ताकि समाज में अपने धर्म के प्रति आदर और सम्मान को बढ़ावा मिले। सभी अतिथियों ने गुनगुनाती जिंदगी द्वारा की गई एक सच्ची कोशिश के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। गुनगुनाती जिंदगी द्वारा सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए और आश्रम वासियों के लिए भी उपहार दिए गए।