आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गुरु द्वारा गुरु का ताल कट बंद, नए कट को खोल दिया गया है। गुरु द्वारा गुरु के ताल पर आगरा मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनेगा। ( Agra News: Guru Dwara Guru Ka Taal old cut close for elevated Metro Station#Agra )
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक तैयार किया जा रहा है। आगरा कालेज, आरबीएस कॉलेज का मेट्रो स्टेशन बन गया है। अब गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन बनना है। गुरु द्वारा गुरु का ताल एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है।
पुराना कट किया गया बंद
आगरा दिल्ली हाईवे पर गुरु द्वारा गुरु के ताल पर कट है, इससे वाहन यू टर्न लेते हैं इसी जगह गुरु द्वारा गुरु का ताल मेट्रो स्टेशन का एलिवेटेड स्टेशन बनना है। इस कट से कुछ दूरी पर भगवान टॉकीज की तरफ नया कट बनाया गया है। पुराने कट को बंद कर दिया गया है और अब नए कट से वाहनों को गुजारा जाने लगा है।