आगरालीक्स …आगरा में शस्त्र लाइसेंस के यूनिक आईडी नंबर में फेरबदल करने पर बाबू निलंबित, कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Weapon clerk suspend, FIR lodge against Computer Operatot#Agra)
आगरा में शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं अब एक और मामला सामने आया है जिसमें शस्त्र लाइसेंस के यूनिक आईडी में हेरेफेर किए गए हैं। इस मामले में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी से जांच कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शस्त्र लाइसेंस के लिए जारी किए जाने वाले यूनिक आईडी नंबर को खोलने या फिर उसमें किसी भी लाइसेंस का नंबर अंतिम करने का अधिकार सिर्फ लिपिक के पास होता है। जबकि डाटा फीड करने के लिए निजी कर्मचारी पंकज कुमार को रखा गया है, कंप्यूटर आपरेटर पंकज के पास भी पोर्टल की लागिन और पासवर्ड मिला है। 100 से अधिक शस्त्र लाइसेंस के यूनिक आईडी नंबर में बदलाव किया गया है।
कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
इस मामले में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शस्त्र लिपिक प्रशांत को निलंबित कर दिया है। वहीं, कंप्यूटर आपरेटर पंकज पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में जांच की जा रही है।